Indian woman in Pakistan: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से नागपुर पहुंची पुलिस की एक टीम ने पिछले महीने सीमा पार कर पाकिस्तान जाने वाली महिला (woman going to pakistan) की हिरासत का अनुरोध करने के लिए एक स्थानीय अदालत में मंगलवार को अर्जी दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सीमा पार कर पाकिस्तान गई महिला को बाद में भारत को सौंप दिया गया था।
पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने महिला को पकड़कर उसे हिरासत में रखा और बाद में उन्होंने उसे भारतीय प्राधिकारियों को आधिकारिक तौर पर सौंप दिया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जामगडे 2 पाकिस्तानी नागरिकों के संपर्क में थी। अमृतसर पुलिस ने 'जीरो एफआईआर' दायर की थी जिसे बाद में नागपुर के कपिलनगर थाने में स्थानांतरित कर दिया गया। महिला नागपुर में रहती है।(भाषा)