भारत आने वाला है सस्ता आईफोन, कीमत होगी सिर्फ...

एपल के आईफोन की चाहत रखने वाले भारतवासियों के लिए यह खुशखबर है। एपल भारत में अपना सस्ता आईफोन लांच करने जा रही है।

FILE

उसका उद्देश्य भारत के बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत करना है। एपल आईफोन-4 को रिलां‍च करने जा रही है। आईफोन 5 एस 1 नवंबर 2013 को लांच किया गया था। लांच होने के 24 घंटे के अंदर ही इसका स्टाक समाप्त हो गया था।

अगले पन्ने पर, क्या होगी फोन की कीमत और फीचर्स...


FILE

एपल आईफोन-4 को फिर से बाजार में उतारने जा रही है। एपल का उद्देश्य सैमसंग, माइक्रोमैक्स को कीमत पर कड़ी टक्कर देना है। इसके पहले वाले वर्जन की कीमत करीब 26,500 रुपए थी। अब इसे 15 हजार की कीमत पर बाजार में उतारा जा रहा है। यह 8 जीबी वर्जन में भारत में उतारा जाएगा। आईफोन 4 करीब तीन साल पहले लांच किया गया था। इसके बाद आईफोन-4 एस, 5 सी और 5 एस लांच किया गया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें