Oppo Find N2 Flip : कितना फायदेमंद है ओप्पो का फोल्डेबल स्मार्टफोन

शनिवार, 18 मार्च 2023 (18:42 IST)
Oppo Find N2 Flip : ओप्पो ने हाल ही में भारतीय बाजार में एक मुड़ने वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह भारतीय भारतीय बाजार में खरीदी के लिए उपलब्ध हो गया है। लॉन्च के बाद से ही यह स्मार्टफोन सुर्खियों में बना हुआ है, यूजर्स इसे खूब पसंद रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हैं स्मार्टफोन की खूबियां-
ALSO READ: Nokia C12 : 6000 से कम कीमत में मिल रहा है Nokia C12 का यह धांसू स्मार्टफोन
क्या हैं खूबियां : ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप का इंडियन वेरिएंट सिंगल मेमोरी कॉन्फिगरेशन – 8GB LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 के साथ उपलब्ध है। इसमें 1Hz से 120Hz तक वेरिएबल रिफ्रेश रेट (LTPO) सपोर्ट के साथ 6.8 इंच की प्राइमरी फोल्डेबल स्क्रीन दी गई है। बाहरी डिस्प्ले की साइज 3.62 इंच है। दोनों पैनल OLED टेक्नोलॉजी से लैस है। हुड पॉवरिंग के तहत फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000+ प्रोसेसर दिया गया है।
 
कंपनी ने Oppo Find N2 Flip को भारत में सिंगल वेरिएंट- 8GB रैम 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 99,999 रुपए रखी गई है। कंपनी अभी इसे भारी डिस्काउंट के साथ 89,999 रुपए में बेच रही है। इसके साथ ही बैंक और एक्सचेंज ऑफर ऑफर भी मिल रहा है। इन ऑफर के बाद इस फोन को और भी सस्ते में अपना बनाया जा सकता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी