vivo X90, vivo X90 Pro : वीवो के 2 धाकड़ स्मार्टफोन्स की भारत में इंट्री, जबर्दस्त कैमरे के साथ मिलेगा डिस्काउंट

बुधवार, 26 अप्रैल 2023 (17:12 IST)
vivo X90, X90 Pro launched in India :   Vivo X90 Pro और Vivo X90 स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में लॉन्च हो गए हैं। दो हफ्ते बाद स्मार्टफोन्स की बिक्री शुरू भारत में शुरू होगी। इन दोनों स्मार्टफोन्स को Flipkart, Vivo की ऑफिशियल साइट और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। प्री-बुकिंग करने पर SBI, ICICI, HDFC और IDFC बैंक कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है।   चीन और मलेशिया के बाद इन्हें भारत में लॉन्च किया गया है।
 
Vivo X90 के फीचर्स : Vivo X90 में 6.78 इंच की AMOLED 3D डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,260x 2,800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर 4nm MediaTek Dimensity 9200 पर काम करता है। कैमरा सेटअप के लिए Vivo X90 में f/1.75 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है।

फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Vivo X90 में 4,810mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, NFC, जीपीएस और USB टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
Vivo X90 Pro के फीचर्स : स्मार्टफोन में 6.78 इंच की AMOLED 3D डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,260x 2,800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर 4nm MediaTek Dimensity 9200 SoC पर काम करता है।
 
Vivo X90 Pro में f/1.75 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 
 
Vivo X90 Pro में 4,870mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह सिर्फ 8 मिनट्स में 0 से 50 प्रतिशत चार्ज हो सकती है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS पर काम करता है।
 
कीमत भी जान लीजिए : Vivo X90 के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपए है। 12GB RAM +256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 63,999 रुपए है।

कलर ऑप्शन के लिए यह सिंगल लैजेंड्री ब्लैक कलर में उपलब्ध है। Vivo X90 Pro के 12GB RAM +256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपए है। कलर ऑप्शन के लिए यह Asteroid Black और Breeze Blue में उपलब्ध होगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी