Mothers Day पर शेयर करें ये 10 खूबसूरत शायरियां, मां को स्पेशल कराएंगी फील

WD Feature Desk

रविवार, 12 मई 2024 (08:30 IST)
Mother's Day 2024
Mother's Day 2024 : मदर्स डे मां के सम्मान और प्यार का इजहार करने का एक खास दिन है। इस दिन आप अपनी मां को खास महसूस कराने के लिए उन्हें कुछ खूबसूरत संदेश भेज सकते हैं। यहां 10 ऐसे संदेश दिए गए हैं जो आपकी मां का दिल खुश कर देंगे....ALSO READ: Mothers Day 2024: आधुनिक भारत की वे साध्वियां, जो हैं मातृत्व का प्रतीक
 
1.  तेरे डिब्बे की वो दो रोटियां
कहीं बिकती नहीं मां
महंगे होटलों में आज भी
भूख मिटती नहीं मां!
Happy Mother's Day
 
2. उसके रहते जीवन में कोई गम नहीं होता
दुनिया साथ दे ना दे पर मां का प्यार कभी कम नहीं होता।
Happy Mother's Day
 
3. हर रिश्ते में मिलावट देखी
कच्चे रंगों की सजावट देखी,
लेकिन सालों साल देखा है
मां को उसके चेहरे पर ना कभी थकावट देखी!
Happy Mother's Day
 
4. मां की एक आदत खुदा से बहुत मिलती है,
दोनों ही बड़ी से बड़ी गलती
होने पर भी माफ का देते हैं!
Happy Mother's Day
 
5. जब जब कागज पर लिखा, मैंने मां का नाम
कलम अदब से बोल उठी, हो गए चारों धाम!
Happy Mother's Day
6. सारे जहां में नहीं मिलता बेशुमार इतना, सुकून मिलता है
मां के प्यार में जितना। बेहद मीठा कोमल होता है,
मां के प्यार से ज्यादा कुछ नहीं अनमोल होता है।
Happy Mother's Day
 
7. मां की एक दुआ जिंदगी बना देगी,
खुद रोएगी मगर तुम्हें हंसा देगी।
Happy Mother's Day
 
8. वो मां ही है, जो हमें दुनिया से
9 महीनों ज्यादा जानती है!
Happy Mother's Day
 
9. मेरी छोटी से छोटी खुशी के लिए
तुमने बहुत कुछ हारा है।
हुआ जब भी दर्द कोई मुझे
मां, मैंने बस तुझको पुकारा है।
Happy Mother's Day
 
10. जब भी कश्ती मेरी सैलाब में आ जाती है
मां दुआ करती हुई ख्वाब में आ जाती है!
Happy Mother's Day

इन संदेशों के अलावा, आप अपनी मां को एक खास तोहफा भी दे सकते हैं। यह तोहफा कुछ भी हो सकता है, जैसे कि फूल, चॉकलेट, एक खूबसूरत कार्ड या उनकी पसंद की कोई चीज। सबसे जरूरी बात यह है कि आप अपनी मां को यह एहसास कराएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं और उनकी कितनी कद्र करते हैं।
ALSO READ: Mothers Day 2024 : मदर्स डे पर पढ़ें इतिहास, शायरी, कविताएं और रोचक जानकारी एक साथ

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी