लखनऊ में होटल लेवाना में भीषण आग, 2 लोगों की मौत, कई लोग फंसे, खिड़कियां काट कर किया जा रहा रेस्क्यू

सोमवार, 5 सितम्बर 2022 (08:53 IST)
लखनऊ के एक होटल लेवाना में अज्ञात कारणों से आग लग गई है। सुबह का वक्त होने की वजह से कई लोग सोए थे, जिससे कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अब तक करीब 24 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। आग बुझाने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन रेस्क्यू करने में कई तरह की मुश्किलें आ रही हैं। खिड़कियां काट कर रेस्क्यू किया जा रहा! यह होटल लखनऊ के हजरतगंज इलाकें में स्थित है।

यह होटल शहर के वीआईपी इलाके हजरतगंज में स्थित है। इस आग में कई लोग झुलस गए। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर लगी हुई हैं।

होटल से अब तक 5 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है। शेष लोगों को खिडकियों को काटकर बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए लोहा काटने की कटर मशीन लाई गई है। बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब 8 बजे लगी है। जिस वक्त लोग होटल में सो रहे थे। मौके पर तीन एंबुलेंस और पुलिस मौजूद है। धुआं और घुटन की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं।

होटल से बाहर मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शी ने अंदर अभी भी 20 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका जताई है। फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के काम में लगी हुई हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी। पूरी जांच के बाद ही आग लगने के कारणों के बारे में पता चल सकेगा।
 

#WATCH उत्तर प्रदेश: लखनऊ के हजरतगंज में एक होटल में आग लग गई। होटल के कमरों से लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं। दमकल की टीम मौके पर मौजूद है। प्राथमिक अनुमान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/13w6xg3cDO

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2022


 

#WATCH | Uttar Pradesh: Rescue and relief operations underway at Hotel Levana in Hazratganj, Lucknow where a fire broke out this morning.

No casualties have been reported so far. pic.twitter.com/kSopMRp1fg

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 5, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी