LIVE: अमित शाह ने बंगाल में CFSL की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 1 जून 2025 (12:22 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : बंगाल दौरे के दूसरे दिन गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता के पास ‘न्यू टाउन’ में केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के नए भवन का उद्घाटन किया। पल पल की जानकारी... 


12:20 PM, 1st Jun
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के पास ‘न्यू टाउन’ में केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के नए भवन का उद्घाटन किया।

11:16 AM, 1st Jun
दिल्ली के जंगपुरा में मद्रासी कैंप में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए तोड़फोड़ अभियान चल रहा है। 

09:32 AM, 1st Jun
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद पर भारत के रुख को दुनिया के सामने रखने के लिए लंदन पहुंच गया है। इस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में डी पुरंदेश्वरी, प्रियंका चतुर्वेदी, गुलाम अली खटाना, अमर सिंह, समिक भट्टाचार्य, एम थंबीदुरई और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एमजे अकबर तथा राजदूत पंकज सरन शामिल हैं। ये नेता सामुदायिक समूहों, थिंक टैंक, सांसदों और प्रवासी नेताओं से मुलाकात करेंगे। 

09:17 AM, 1st Jun
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार देर रात घोषणा की कि वह नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) का नेतृत्व करने के लिए एलन मस्क के सहयोगी जेरेड इसाकमैन का नाम वापस ले रहे हैं।

08:54 AM, 1st Jun
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। रविवार को वह कोलकाता के निकट राजारहाट में केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह नेताजी इंडोर स्टेडियम में भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। वे स्वामी विवेकानंद की जन्मस्थली भी जाएंगे।

08:50 AM, 1st Jun
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 685 नए मामले सामने आए हैं और 4 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में एक-एक व्यक्ति ने जान गंवाई है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3,395 पर पहुंच गई। ALSO READ: देश में 9 दिन में बढ़े 3138 कोरोना मरीज, किस राज्य में कितने मरीज?

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी