Latest News Today Live Updates in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में कहा कि संघ की भाषा में कोई विरोधाभास नहीं है। वह सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। पल पल की जानकारी...
03:26 PM, 1st Oct
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मोदी मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2025 से लागू होगी। जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया दिवाली से ठीक पहले अक्टूबर के वेतन के साथ दिया जाएगा। ALSO READ: मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, DA 3 फीसदी बढ़ा
11:33 AM, 1st Oct
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष देखना हमारी पीढ़ी का सौभाग्य। संघ की भाषा में कोई विरोधाभास नहीं है। वह सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि संघ के लिए देश ही प्राथमिकता। संघ ने समाज के हर आयाम को छूने का प्रयास किया।
पीएम मोदी ने कहा कि हर आपदा के वक्त स्वयंसेवक आगे आए। संघ के स्वयंसेवक आदिवासियों का जीवन संवारने में लगे। कोरोनाकाल में भी उन्होंने लोगों की मदद की।
11:23 AM, 1st Oct
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया।
10:26 AM, 1st Oct
मौद्रिक नीति पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि मौद्रिक पुलिस समिति (MPC) ने यह उचित समझा कि नीतिगत कदमों के प्रभाव का इंतज़ार किया जाए और अगली कार्रवाई शुरू करने से पहले और अधिक स्पष्टता आ जाए। MCP ने सर्वसम्मति से नीतिगत रेपो दर को 5.5% पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया।
09:35 AM, 1st Oct
फिलिपिंस में भूकंप से तबाही : फिलीपींस में देर रात आए भूकंप से भारी तबाही हुई। भूकंप की वजह से 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 150 लोग घायल भी हुए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.9 मापी गई।
09:14 AM, 1st Oct
खरगे अस्पताल में भर्ती : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इलाज के लिए बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
08:23 AM, 1st Oct
दशहरे से एक दिन पहले तेल कंपनियों कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर लोगों को झटका दिया है। 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से 15.50 रुपए महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत अब 1595.50 रुपए हो गई है। हालांकि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपए बनी हुई। ALSO READ: दशहरे से पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए क्या है नए दाम?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में आरएसएस के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्र के प्रति योगदान को रेखांकित करने वाला विशेष रूप से डिजाइन एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे।
डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस की स्थापना एक स्वयंसेवक-आधारित संगठन के रूप में की थी।