LIVE: जम्मू कश्मीर की 3 राज्यसभा सीटों पर नेकां की जीत, 1 पर भाजपा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 (19:01 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्तीपुर जिले के कर्पूरी गांव में कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने समस्तीपुर में एक चुनावी रैली को भी संबोधित किया। दूसरी ओर, जम्मू कश्मीर में राज्यसभा की 4 सीटों में से 3 पर नेकां ने जीत हासिल की, जबकि एक पर भाजपा विजयी रही। पल पल की जानकारी...


07:01 PM, 24th Oct
नेकां को 3, भाजपा को 1 सीट : जम्मू कश्मीर की 4 राज्यसभा सीटों में से तीन पर नेशनल कॉन्फ्रेंस की जीत। एक सीट भाजपा ने जीती। शुक्रवार को इन 4 सीटों के लिए हुए थे चुनाव। नेकां के चौधरी रमजान, शमी ओबेरॉय और सज्जाद किचलू ने जीत हासिल की, जबकि एक सीट पर भाजपा के सत शर्मा चुने गए। 

03:27 PM, 24th Oct
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीवान में कहा, 20 साल तक ए-श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर शहाबुद्दीन, जिसके खिलाफ लगभग 75 मामले, दो जेल की सजा, तिहरे हत्याकांड, एक SP पर हमला।  उसने एक व्यवसायी के बेटों को तब तक तेजाब में नहलाया जब तक उनकी खाल नहीं उतर गई। सीवान के बहादुर लोगों ने शहाबुद्दीन के सामने कभी आत्मसमर्पण नहीं किया। शहाबुद्दीन के बेटे को खुद लालू प्रसाद यादव ने रघुनाथपुर से टिकट दिया है। अब नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के शासन में, चाहे 100 शहाबुद्दीन आ जाए कोई आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

12:25 PM, 24th Oct
पीएम मोदी ने समस्तीपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा बिहार कह रहा है कि अबकी बार फिर एनडीए सरकार। उन्होंने कहा कि जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार। नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर आएगी NDA सरकार। ALSO READ: समस्तीपुर में गरजे पीएम मोदी, बताया बिहार को क्यों नहीं चाहिए लालटेन?

11:36 AM, 24th Oct
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के समस्तीपुर में स्थित कर्पूरी गांव में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के परिजनों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

10:54 AM, 24th Oct
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर प्रचार तेज़ी से चल रहा है। इस बीच भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव को नचनिया कहकर कटाक्ष किया। खेसारी ने पलटवार करते हुए चौधरी को अपनी पार्टी के चार नचनियों का टिकट देने पर सवाल उठाया। ALSO READ: सम्राट चौधरी ने खेसारी लाल को कहा नचनिया, भोजपुरी एक्टर ने भी दिया करारा जवाब

07:52 AM, 24th Oct
आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बड़ा हादसा हो गया। हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही सवारियों से भरी बस में भीषण आग लग गई। हादसे में 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका। कई यात्रियों ने बस से कूदकर बचाई जान। हादसे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शोक जताया। ALSO READ: कुरनूल में चलती बस में लगी भीषण आग, दरवाजा जाम, कई यात्रियों ने कूद कर बचाई जान
 

07:49 AM, 24th Oct
बिहार विधानसभा चुनाव में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एंट्री। वे आज सुबह 11 बजे कर्पूरी ग्राम में कर्पूरी ठाकुर की श्रद्धांजलि देंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 12.15 बजे समस्तीपुर में और दोपहर 2 बजे बेगुसराय में चुनावी सभा करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‍डा शाम 6 बजे वैशाली के हाजीपुर में प्रबुद्ध जन बैठक को संबोधित करेंगे।

07:49 AM, 24th Oct
उत्तर प्रदेश के शामली में 1 लाख का इनामी बदमाश फैजल ढेर।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी