LIVE: दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट पर चर्चा, बाहर AAP विधायकों का धरना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025 (10:25 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: दिल्ली विधानसभा में आज सत्र के तीसरे दिन भारी हंगामा हुआ। आज सदन में आबकारी मामले में पेश कैग रिपोर्ट पर चर्चा चल रही है। इस बीच दिल्ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री आतिशी ने आप विधायकों को सदन में जाने से रोकने पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। आप विधायक सदन के बाहर धरने पर बैठ गए। पल पल की जानकारी...


10:54 AM, 27th Feb
दिल्ली विधानसभा के बाहर जबरदस्त हंगामा। आतिशी समेत आप विधायकों को विधानसभा में एंट्री से रोका गया। आप विधायकों ने जमकर की नारेबाजी। धरने पर बैठे आप विधायक। 

10:20 AM, 27th Feb
आप नेता आतिशी का दावा, आप विधायकों को विधानसभा परिसर में एंट्री से रोका गया। भाजपा के सरकार में आते ही तानाशाही। ऐसा दिल्ली विधानसभा के इतिहास में कभी नहीं हुआ। जय भीम के नारों पर विधायकों को निलंबित किया गया। 

07:46 AM, 27th Feb
महाकुंभ का औपचारिक समापन आज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज में स्वास्थ्‍य और सफाईकर्मियों का सम्मान करेंगे।

07:45 AM, 27th Feb
-दिल्ली विधानसभा में आबकारी नीति मामले में कैग रिपोर्ट पर होगी चर्चा, निलंबन के खिलाफ सदन के बाहर प्रदर्शन करेंगे आप विधायक। 
-भाजपा विधायक मोहनसिंह बिष्‍ट का दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर बनना लगभग तय।  
-असम के मोरीगांव में आधीरात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां रात करीब 2.25 बजे लोगों को धरती हिलती महसूस हुई। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 दर्ज की गई है।  

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी