हिंडनबर्ग के खुलासे पर भड़की AAP, सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी मोदी सरकार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 11 अगस्त 2024 (10:10 IST)
hindenburg allegations on madhabi buch : अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधवी बुच पर लगाए गए आरोपों पर देश की राजनीति गरमा गई। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी है। जानिए किसने क्या कहा? ALSO READ: हिंडनबर्ग के आरोपों पर सेबी प्रमुख माधवी बुच का जवाब, जानिए क्या कहा?
 
क्या सरकार को थी भनक : आप नेता संजय सिंह ने भी एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि हिंडनबर्ग खुलासे की भनक लग गई थी 3 दिन पहले मोदी ने संसद का सत्र समाप्त कर दिया। मोदी सरकार सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी है। अपने दोस्त अडाणी को बचाने के लिए मोदी जी ने उसी SEBI अध्यक्ष से जांच कराई जिसने अडाणी के साथ मिलकर घोटाला किया। SC अपने फैसले पर पुनर्विचार करे।
 
 
इस घटनाक्रम पर एक बयान में, कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने कहा कि सेबी की अडाणी महाघोटाले की जांच करने में विचित्र अनिच्छा को खासकर सुप्रीम कोर्ट की विशेषज्ञ समिति द्वारा लंबे समय से देखा जा रहा है।
 
क्या है हिंडनबर्ग का आरोप : हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया कि सेबी की अध्यक्ष बुच और उनके पति के पास अडाणी धन हेराफेरी घोटाले में इस्तेमाल किए गए अस्पष्ट ऑफशोर फंड में हिस्सेदारी थी। ALSO READ: Hindenburg की नई रिपोर्ट, SEBI चेयरमैन और अदाणी ग्रुप के बीच बताया कनेक्शन
 
हिंडनबर्ग ने अडाणी पर अपनी पिछली रिपोर्ट के 18 महीने बाद एक ब्लॉगपोस्ट में आरोप लगाया कि सेबी ने अडाणी के मॉरीशस और ऑफशोर शेल संस्थाओं के कथित अघोषित जाल में आश्चर्यजनक रूप से रुचि नहीं दिखाई है। शॉर्ट-सेलर ने व्हिसलब्लोअर दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि सेबी की वर्तमान प्रमुख माधवी बुच और उनके पति के पास अदाणी धन हेराफेरी घोटाले में इस्तेमाल किए गए दोनों अस्पष्ट ऑफशोर फंड में हिस्सेदारी थी।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख