कांग्रेस में बड़ा बदलाव, अहमद पटेल बने कोषाध्यक्ष

मंगलवार, 21 अगस्त 2018 (13:19 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव रहे अहमद पटेल को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
 
पटेल लंबे समय से यह पद संभाल रहे पार्टी के बुजुर्ग नेता मोतीलाल वोरा का स्थान लेंगे। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने वोरा को महासचिव नियुक्त कर पार्टी प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी है। 
 
एक अन्य महत्वपूर्ण बदलाव के तहत राज्यसभा में पार्टी के उपनेता आनंद शर्मा को डॉ. कर्णसिंह के स्थान पर पार्टी के विदेश मामलों के विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
 
लुईजिन्हो फलेरियो को पार्टी में पूर्वोत्तर राज्यों के मामलों का दायित्व दिया गया है। हालांकि असम उनके दायरे से बाहर होगा। फलेरियो डॉ. सीपी जोशी का स्थान लेंगे।
 
लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार को कांग्रेस कार्य समिति का स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। 
ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी