Maharashtra : अहमदनगर का नाम होगा अहिल्यानगर, केंद्र की मिली मंजूरी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024 (22:51 IST)
Maharashtra News : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने को मंजूरी दे दी है। अहमदनगर का नाम बदलने का फैसला इस साल मार्च में राज्य मंत्रिमंडल द्वारा लिया गया था और केंद्र से मंजूरी मांगी गई थी।
ALSO READ: PM मोदी ने महाराष्ट्र को दी 11200 करोड़ की सौगात, कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
राज्य के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पाटिल ने कहा कि अहमदनगर का नाम बदलने का फैसला इस साल मार्च में राज्य मंत्रिमंडल द्वारा लिया गया था और केंद्र से मंजूरी मांगी गई थी। उन्होंने कहा कि 18वीं सदी में इंदौर (मध्यप्रदेश) की शासक अहिल्याबाई होल्कर इसी जिले से थीं।
ALSO READ: महाराष्ट्र सरकार ने देसी गायों को राज्यमाता - गोमाता किया घोषित
इससे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलकर क्रमश: छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव कर दिया था।। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी