एयर इंडिया विमान दुर्घटना : अहमदाबाद और दिल्ली में नियंत्रण कक्ष स्थापित, इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 12 जून 2025 (17:19 IST)
Air India plane crash case : नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे के मद्देनजर सभी आवश्यक सहायता कार्यों की निगरानी और समन्वय के लिए बृहस्पतिवार को एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया। दुर्घटना से संबंधित विवरण के लिए लोग 011-24610843, 9650391859 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। अहमदाबाद में एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है और उसका नंबर 9978405304 / 079-23251900 है। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर एक हेल्पलाइन भी शुरू की गई है जिसका नंबर 9974111327 है। विमान में सवार 242 लोगों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था।
 
इसके अलावा, एयर इंडिया का यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 है। एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (एआई171) बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के 12 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे।
ALSO READ: Ahmedabad Plane crash : एयर इंडिया के 171 ड्रीमलाइनर प्‍लैन क्रेश की 10 बड़ी बातें
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, एआई 171 दुर्घटना के मद्देनजर, समन्वय के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक नियंत्रण कक्ष शुरू किया गया है... हम सभी प्रभावितों को त्वरित और पूर्ण सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एयर इंडिया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उसने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 शुरू किया है।
 
सभी आवश्यक सहायता कार्यों की निगरानी और समन्वय के लिए मंत्रालय में एक परिचालन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, सहायता या जानकारी के लिए (दिल्ली नियंत्रण कक्ष) 011-24610843/9650391859... परिचालन नियंत्रण कक्ष (अहमदाबाद) 9978405304/079-23251900 पर संपर्क किया जा सकता है।
ALSO READ: बड़ा हादसा, अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान में 242 यात्री सवार
विमान में सवार 242 लोगों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था।(भाषा) \
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी