Gujarat Assembly Election : बीजेपी ने जारी की 12 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, अल्पेश ठाकोर की बदली सीट

सोमवार, 14 नवंबर 2022 (23:48 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को गांधीनगर दक्षिण सीट से अल्पेश ठाकोर को उम्मीदवार बनाते हुए 12 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। वर्ष 2017 के चुनाव के दौरान राज्य में भाजपा विरोधी आंदोलन के चेहरों में से एक ठाकोर 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे।
 
ठाकोर ने 2017 में कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी, लेकिन 2019 में उपचुनाव में अपनी राधनपुर सीट हार गए थे। तीसरी सूची के साथ भाजपा ने 182 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 178 सीट पर उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया है। राज्य में 2 चरणों में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है।(भाषा)

Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी