स्वतंत्रता दिवस पर केजरीवाल का महिलाओं को तोहफा, अब बस में करें मुफ्त यात्रा

गुरुवार, 15 अगस्त 2019 (12:29 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया। अब महिलाओं को 2 माह बाद डीटीसी की बसों में सफर करने पर टिकट नहीं लेना होगा। 
 
केजरीवाल ने कहा कि डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाएं 29 अक्टूबर से निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि फ्री मेट्रो की तैयारियां की जा रही हैं।

उन्होंने कहा, 'रक्षाबंधन के दिन मैं अपनी बहनों को उपहार देना चाहता हूं। 29 अक्टूबर से सभी डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) और क्लस्टर बसों में उनके लिए यात्रा निशुल्क होगी, जो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।' 29 अक्टूबर को भाईदूज है।
 
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजादी के 72 साल बाद हम कल्पना भी नहीं कर सकते कि कितने बलिदान दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमें रोजमर्रा के दिनों में देश याद नहीं रहता। देश की याद तब आती है जब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा होता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी