अगले साल 5 दिसम्बर को अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा : वेदान्ती

शनिवार, 18 नवंबर 2017 (21:09 IST)
गोण्डा। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने दावा किया है कि अगले पांच दिसम्बर को निश्चित रूप से अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा।
 
वेदांती आज यहां नगर निकाय की चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिया वक्फ़ बोर्ड ने उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की है जिसमें कहा गया है कि अयोध्या में रामलला के स्थान पर ही राम मंदिर का निर्माण हो और मस्जिद लखनऊ में बने।
 
उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के शासन मे रामराज्य की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर काम कर रही है।  उन्होंने जनसभा में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की लोगों से अपील की। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी