मोदी सरकार ने प्याज के निर्यात पर लगाई रोक, अब होगा सस्ता

रविवार, 29 सितम्बर 2019 (15:01 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने देश में प्याज के मूल्य में कमी लाने के उद्देश्य से प्याज के निर्यात पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार के इस कदम से प्याज के दाम कम होने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्याज के निर्यात पर रोक लगाने को लेकर शनिवार को यहां अधिसूचना जारी कर दी गई। यह प्रतिबंध अगले आदेश तक जारी रहेगा।
ALSO READ: प्याज संकट पर मोदी सरकार का नया प्लान, अब कम होंगे दाम
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के अनेक हिस्सों में प्याज का खुदरा मूल्य 50 से 60 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है। सरकार ने 50 हजार टन प्याज का बफर स्टॉक बनाया था जिसमें से दिल्ली, हरियाणा, ओडशा, आंध्रप्रदेश और त्रिपुरा को प्याज की आपूर्ति भी की गई थी।
ALSO READ: दिल्ली में 22 रुपए किलो वाले प्याज के लिए लंबी कतार
राष्ट्रीय राजधानी में मदर डेयरी के सफल और कुछ अन्य माध्यमों से 23 से 24 रुपए प्रति किलो की दर से प्याज उपलब्ध कराया जा रहा है। महाराष्ट्र तथा कई अन्य राज्यों भारी वर्षा और बाढ़ के कारण प्याज के परिवहन में समस्या आ रही है। सरकार ने कुछ एजेंसियों को सीमित मात्रा में प्याज के आयात का निर्देश भी दिया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी