भबानीपुर उपचुनाव में मतदान, सीएम ममता बनर्जी के भाग्य का फैसला आज

गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (07:28 IST)
भबानीपुर। पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। मतदान शाम 6.30 बजे तक चलेगा। इस सीट पर ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा की प्रियंका टिबरीवाल से है। मतगणना 3 अक्टूबर को की जाएगी।
 
आज होने वाले मतदान में यह तय हो जाएगा कि ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनी रहेंगी या उन्हें पद छोड़ना होगा। अगर वे चुनाव हार जाती हैं तो उन्हें मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफा दे होगा। 
 
विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी को नंदीग्राम में सुभेंदु अधिकारी ने हरा दिया था। हालांकि इस हार के बाद भी उन्होंने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली थी।
 
उपचुनाव के मद्देनजर इस क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय बलों की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। मतदान केंद्रों से 200 मीटर के अंदर धारा 144 लागू कर दी गई है। 

#WestBengalBypolls | Polling begins in Bhabanipur, polling is scheduled to end at 6:30 pm, according to State CEO

(Visuals from Mitra Institution polling booth) pic.twitter.com/fgW9fvMsbb

— ANI (@ANI) September 30, 2021
निर्वाचन आयोग ने खराब मौसम को देखते हुए सिंचाई विभाग को अलर्ट रहने को कहा है और सभी मतदान केंद्रों को बाढ़ के पानी को निकालने के लिए पंप तैयार रखने का निर्देश दिया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी