भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी का हमशक्ल, कांग्रेस सॉफ्ट नक्सल पार्टी : हिमंत बिस्वा सरमा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 25 जनवरी 2024 (17:37 IST)
Assam CM Himanta Biswa Sarma : असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) और राहुल गांधी( Rahul Gandhi) के बीच बयानबाजी बढ़ती जा रही है। विस्वा ने गुरुवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी गांधीवाद से दूर हटकर ‘सॉफ्ट नक्सल’ बन गई है। 
ALSO READ: लोकसभा चुनाव के लिए BJP का थीम सॉन्ग, तभी तो सब मोदी को चुनते...
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की आत्मा को मार दिया गया है। सरमा ने कहा कि मैं 22 साल तक कांग्रेस के साथ था। नारे बदल गए हैं। कांग्रेस के नारे अलग, सॉफ्ट हुआ करते थे। अब वे वामपंथी झुकाव वाले हो गए हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए असम सीएम ने कहा कि राहुल गांधी बस में अंदर बने एक कमरे में बैठते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने नहीं देखा है लेकिन मैंने रिपोर्ट देखी है।
 
कांग्रेस के लोगों ने मुझे बताया कि राहुल गांधी आम तौर पर बस के अंदर बैठते हैं। फिर सामने कौन बैठा है जो दूर से राहुल गांधी जैसा दिखता है? यह एक अलग मुद्दा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी