हाथरस हादसे के बाद पहली बार सामने आया भोले बाबा, जानिए क्या कहा?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 6 जुलाई 2024 (09:41 IST)
Hathras stampede : उत्तर प्रदेश हाथरस में 2 जुलाई को सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद आज पहली बार भोले बाबा मीडिया के सामने आया। उसने भगदड़ को साजिश बताते हुए कहा कि वह घटना के बाद बेहद दुखी है। भगवान हमें इस दर्द को सहने की शक्ति दे। ALSO READ: कौन है देवप्रकाश मधुकर, जिसे हाथरस भगदड़ मामले में किया गया है गिरफ्तार
 
भोले बाबा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि कृपया सरकार और प्रशासन पर भरोसा रखें। हमें विश्वास है कि जो भी उपद्रवकारी हैं, उनको बख्शा नहीं जाएगा।
 
बाबा ने अपने वकील एपी सिंह के माध्यम से समिति के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ खड़े रहें और जीवन भर उनकी मदद करें।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने हाथरस में सत्संग के आयोजक देवप्रकाश मधुकर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह ने दावा किया कि मधुकर ने खुद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी