पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बीकानेर एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, कई घायल

गुरुवार, 13 जनवरी 2022 (17:55 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी के निकट गुरुवार शाम बीकानेर एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। घटना स्थल पर 50 एम्बुलेंस भेजी गई हैं। 

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना शाम 5 बजे के लगभग जलपाईगुड़ी के पास हुई। झटका लगने के बाद ट्रेन पटरी से उतर गई। ट्रेन गुवाहाटी जा रही थी। जलपाईगुड़ी के कलेक्टर ने 3 लोगों के मरने की पुष्टि की है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। कई डिब्बों में फंसे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि ट्रेन 12  डिब्बे पटरी से उतर गए। घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है। डिब्बों को गैस कटर से काटा जा रहा है। अंधेरा होने से रेसक्यू में दिक्कत आ रही है। इस हादसे को लेकर हेल्पलाइन नंबर : 81340554599 जारी किया गया है।

प्रधानमंत्री ने ली जानकारी : इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ जारी बैठक के बीच रेल दुर्घटना से संबंधित जानकारी ली। (फोटो ट्‍विटर)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी