किसने रची केजरीवाल को जान से मारने की साजिश? सिसोदिया के आरोपों पर भड़की भाजपा

शुक्रवार, 25 नवंबर 2022 (08:34 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में MCD चुनाव से पहले भाजपा और आप में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।  आप नेता मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि चुनाव में हार के डर से भाजपा ने केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची। भाजपा ने इसका करारा जवाब दिया। बताया जा रहा है कि राज्यपाल वीके सक्सेना ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर को जांच के आदेश दिए हैं।
 
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा ने गुजरात और एमसीडी चुनाव में हार के डर के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची है और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी इसमें शामिल हैं। आम आदमी पार्टी (आप) इस तरह की ओछी राजनीति से नहीं डरती।
 
सिसोदिया ने ट्वीट किया कि गुजरात व एमसीडी चुनाव में हार के डर से बौखलाई भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है। इनके सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अपने गुंडों को अरविंद जी पर हमला करने के लिए कह रहे हैं और इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है। आप इनकी टुच्ची राजनीति से नहीं डरती, इनकी गुंडागर्दी का जवाब अब जनता देगी।
 

गुजरात व MCD चुनाव मे हार के डर से बौखलाई BJP @ArvindKejriwal की हत्या की साजिश रच रही है

इनके सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अपने गुंडो को अरविंद जी पर हमला करने के लिए कह रहे है और इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है

AAP इनकी टुच्ची राजनीति से नही डरती,इनके गुंडागर्दी का जबाव अब जनता देगी

— Manish Sisodia (@msisodia) November 24, 2022
इस पर जवाब देते हुए भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट किया कि मुझे लगता है मनीष सिसोदिया केजरीवाल जी की हत्या करवाना चाहता है इसलिए हर दूसरे महीने बीजेपी का नाम ले लेता है ताकि उस पे शक ना जाए।
 

मुझे लगता है मनीष सिसोदिया केजरीवाल जी की हत्या करवाना चाहता है इसलिए हर दूसरे महीने बीजेपी का नाम ले लेता है ताकि उस पे शक ना जाए pic.twitter.com/YqoVvJAicL

— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) November 25, 2022
पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा, अरविंद केजरीवाल जी की सुरक्षा को लेकर मैं चिंतित हूं, क्योंकि लगातार भ्रष्टाचार,टिकिट बिक्री व जेल में बलात्कारी से दोस्ती व मसाज प्रकरण को लेकर AAP कार्यकर्ता व जनता ग़ुस्से में हैं। इनके MLA पिटे भी हैं। इसलिए दिल्ली के सीएम के साथ ऐसा ना हो.. सजा न्यायालय ही दे।
 

अरविंद केजरीवाल जी की सुरक्षा को लेकर मैं चिंतित हुँ,क्योंकि लगातार भ्रष्टाचार,टिकिट बिक्री व जेल में बलात्कारी से दोस्ती व मसाज प्रकरण को लेकर AAP कार्यकर्ता व जनता ग़ुस्से में हैं।इनके MLA पिटे भी हैं। इसलिए दिल्ली के सीएम के साथ ऐसा ना हो.. सजा न्यायालय ही दे

— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) November 24, 2022
उपराज्यपाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित आप नेताओं के ट्वीट और बयानों पर ध्यान दिया है और पुलिस आयुक्त से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि इस तरह की घटना नहीं हो।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी