किसने रची केजरीवाल को जान से मारने की साजिश? सिसोदिया के आरोपों पर भड़की भाजपा

Webdunia
शुक्रवार, 25 नवंबर 2022 (08:34 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में MCD चुनाव से पहले भाजपा और आप में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।  आप नेता मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि चुनाव में हार के डर से भाजपा ने केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची। भाजपा ने इसका करारा जवाब दिया। बताया जा रहा है कि राज्यपाल वीके सक्सेना ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर को जांच के आदेश दिए हैं।
 
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा ने गुजरात और एमसीडी चुनाव में हार के डर के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची है और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी इसमें शामिल हैं। आम आदमी पार्टी (आप) इस तरह की ओछी राजनीति से नहीं डरती।
 
सिसोदिया ने ट्वीट किया कि गुजरात व एमसीडी चुनाव में हार के डर से बौखलाई भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है। इनके सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अपने गुंडों को अरविंद जी पर हमला करने के लिए कह रहे हैं और इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है। आप इनकी टुच्ची राजनीति से नहीं डरती, इनकी गुंडागर्दी का जवाब अब जनता देगी।
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख