ममता बनर्जी ने किया राष्‍ट्रगान का अपमान, भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत

Webdunia
गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (09:09 IST)
मुंबई। भाजपा के एक नेता ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राष्ट्रगान के अपमान के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सीएम बनर्जी ने मुंबई यात्रा के दौरान बैठकर राष्ट्रगान गाया।
 
समाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक, मुंबई भाजपा के एक नेता ने सीएम बनर्जी के खिलाफ कथित रूप से बैठकर गाने और ‘4 या 5 छंदों के बाद रुक जाने का आरोप लगाया।
 
बुधवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बनर्जी ने राष्ट्रगान पूरा नहीं किया और बीच में ही बैठ गई थीं। इस कॉन्फ्रेंस के कुछ मिनटों बाद ही कई राजनेताओं ने सीएम के इस बर्ताव का विरोध किया था।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख