सोशल मीडिया पर भाजपा MLA ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को बताया ‘आतंकवादी’, माफी मांगी

Webdunia
मंगलवार, 24 जनवरी 2023 (08:20 IST)
आणंद। गुजरात से भाजपा विधायक योगेश आर पटेल ने यह कहकर हंगामा खड़ा कर दिया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आंतकवादी शाखा के सदस्य थे। उन्होंने इस गलती के लिए अनुवाद में त्रुटी को जिम्मेदार ठहराते हुए बाद में माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी से गुजराती में अनुवाद करते समय एक त्रुटि के कारण गलत शब्द सोशल मीडिया पर पोस्ट हो गए थे।

ALSO READ: PM मोदी ने परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर 21 द्वीपों का नामकरण किया, कहा- नेताजी को आजादी के बाद भुला देने का प्रयास हुआ
बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए पटेल ने अपने फेसबुक पेज पर गुजराती में एक पोस्ट साझा किया जिसमें कहा गया, 'बोस आतंकवादी शाखा के सदस्य थे। उन्होंने कांग्रेस नेता के रूप में सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लिया और वह समाजवादी नीतियों की वकालत करने के लिए जाने जाते थे।'
 
कुछ लोगों द्वारा शब्दों के चयन के बारे में आणंद विधायक को सतर्क किए जाने के बाद, उन्होंने पोस्ट को तुरंत हटा दिया।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख