BSF ने पंजाब सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

मंगलवार, 3 जनवरी 2023 (10:35 IST)
नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गुरदासपुर क्षेत्र में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ की इस कोशिश का सुबह करीब 8 बजे पता चला और ऐसा बताया जा रहा है कि घुसपैठिया हथियारबंद था। उन्होंने बताया कि इलाके में अभी तलाश अभियान चलाया जा रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी