BJP सांसद ने अजमल कसाब से की दिशा रवि की तुलना, प्रियंका बोलीं- एक निहत्थी लड़की से डरे बंदूक वाले

Webdunia
सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (11:25 IST)
नई दिल्ली। किसानों के प्रदर्शन (Farmer Protest) से जुड़ी ‘टूलकिट' सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में गिरफ्तार जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि को लेकर राजनीतिक पार्टियों में घमासान मचा हुआ है। भाजपा सांसद ने दिशा रवि की तुलना आतंकी अजमल कसाब से की है। 
ALSO READ: Toolkit case : क्यों हुई दिशा रवि की गिरफ्तारी? जानिए टूलकिट विवाद से जुड़ी हर जानकारी
भाजपा के वरिष्ठ नेता और ‘बेंगलुरू सेंट्रल’ संसदीय क्षेत्र से पार्टी के सांसद पीसी मोहन ने पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की तुलना मुंबई के 26/11 हमले में पकड़े गए पाकिस्तानी चरमपंथी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब से की है। मोहन ने ट्विटर पर लिखा है कि बुरहान वानी भी 21 वर्ष का था। अजमल कसाब भी 21 वर्ष का ही था। उम्र बस एक संख्या है। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। कानून को अपना काम करने दीजिए। एक अपराध, हमेशा अपराध ही रहेगा।
 
 
प्रियंका बोलीं- निहत्थी लड़की से डरे : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इशारों में ही सरकार को इस मामले में आड़े हाथ लिया है। उन्होंने 
शायराना अंदाज में दिशा रवि की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की 
 
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने भी किया ट्वीट
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख