उपचुनावों में भाजपा को बड़ा झटका, मैनपुरी में डिंपल यादव की जीत तय, सभी सीटों पर विपक्ष का जलवा

गुरुवार, 8 दिसंबर 2022 (12:34 IST)
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनावों भले ही मोदी मैजिक के सहारे भाजपा सारे रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही हो लेकिन उपचुनावों में उसे बड़ा झटका लगा है। मैनपुरी लोकसभा और 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में विपक्षी पार्टियों का जलवा नजर आ रहा है।
 
उत्तरप्रदेश की 3 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। मैनपुरी सीट पर मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव भाजपा उम्मीदवार से 1 लाख से ज्यादा वोटो से आगे चल रही है। खतौली में रालोद के मदन भैया भाजपी की राजकुमारी से 7 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं तो रामपुर में सपा के मोहम्मद असीम राजा भाजपा के आकाश सक्सैना पर 5000 से ज्यादा वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।
 
बिहार की कुरहानी सीट पर जदयू के मनोज ने भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता पर बढ़त बना ली है। हालांकि इस सीट पर भाजपा और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। 
 
ओडिसा के पदमपुर में बरषा सिंह बरिहा भाजपा के प्रदीप पुरोहित से 19 हजार से ज्यादा वोटो से आगे हैं। छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापनगर और राजस्थान की सरदारशहर में कांग्रेस की जीत लगभग तय है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी