Chandrayaan-3 मिशन पर ISRO चीफ सिवन का बड़ा बयान, अगले साल तक टल सकता है प्रक्षेपण

Webdunia
बुधवार, 1 जनवरी 2020 (13:30 IST)
बेंगलुरू। बेंगलुरु। इसरो ने बुधवार को ऐलान किया कि देश के तीसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 पर काम चल रहा है और प्रक्षेपण अगले साल तक के लिए टल सकता है। इस घोषणा से पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि भारत 2020 में चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण करेगा।
 
यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इसरो प्रमुख के. सिवन ने कहा कि तीसरे चंद्रयान मिशन से संबंधित सभी गतिविधियां सुचारू रूप से चल रही हैं।
 
उन्होंने कहा कि इसमें पहले की तरह लैंडर, रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल होगा। परियोजना की लागत पर सिवन ने कहा कि इस मिशन पर 250 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण अगले साल तक के लिए टल सकता है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख