सोशल मीडिया पर संग्राम : BJP ने शुरू की CongressFiles सीरीज, पहले एपिसोड में किया 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ रुपए के घोटालों का जिक्र

Webdunia
रविवार, 2 अप्रैल 2023 (18:16 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अडाणी मामले को लेकर मोदी सरकार पर लगातार निशाना साथ रही है। इस बीच भाजपा ने भी कांग्रेस के खिलाफ सोशल मीडिया पर वॉर शुरू कर दी है। भाजपा ने भी घोटालों-भ्रष्टाचार को लेकर सोशल मीडिया पर कांग्रेस फाइल्स टाइटल के नाम से वीडियो सीरीज शुरू की है। भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किए इस वीडियो के साथ लिखा है- कांग्रेस फाइल्स के पहले एपिसोड में देखिए, कैसे कांग्रेस राज में एक के बाद एक भ्रष्टाचार और घोटाले हुए…।
 
भाजपा की ओर से जारी वीडियो में कहा गया कि कांग्रेस शासन के दौरान 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ रुपए की लूट हुई है। वीडियो में कोयला से लेकर 2-जी और कॉमनवेल्थ घोटाले तक का जिक्र भाजपा ने किया है।
 
वीडियो में कहा गया कि 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ रुपए से देश की सुरक्षा से लेकर प्रगति तक के न जाने कितने काम किए जा सकते थे। इतने रुपयों में तो 24 आईएनएस विक्रांत, 300 राफेल विमान और 1000 मंगल मिशन बनाए या खरीदे जा सकते थे।
 
भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के घोटालों और भ्रष्टाचार की कीमत देश को चुकानी पड़ी और हमारा देश प्रगति और उन्नति के रास्ते पर कांग्रेस की वजह से पिछड़ गया। 
 Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख