Petrol Diesel Prices : और सस्‍ता हुआ कच्‍चा तेल, चेक करें पेट्रोल डीजल के क्या हैं खुदरा दाम

शनिवार, 23 जुलाई 2022 (11:44 IST)
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में कच्‍चा तेल (क्रूड ऑइल) की बढ़ती कीमतों पर एक बार फिर लगाम लग गई है। गुरुवार सुबह 107 डॉलर तक पहुंचा ब्रेंट क्रूड का भाव शनिवार को 103 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। क्रूड में पिछले 24 घंटों में 1 डॉलर की गिरावट आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज शनिवार सुबह पेट्रोल-डीजल के खुदरा भाव भी जारी कर दिए हैं।
 
दिल्‍ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपए लीटर मिल रहा है। आज सुबह ब्रेंट क्रूड का भाव 103.2 डॉलर प्रति बैरल रहा जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई घटकर 94.70 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
 
इसी प्रकार लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपए और डीजल 89.96 तथा पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी