Crude oil के दाम 114 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचे, भारत में भी बदले ईंधन के दाम, जानिए महानगरों में क्या हैं भाव

गुरुवार, 3 मार्च 2022 (09:11 IST)
नई दिल्‍ली। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कच्‍चे तेल के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। 8 साल बाद पहली बार क्रूड 114 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा तो भारत के भी कई शहरों में पेट्रोल-डीजल कीमतों में बदलाव हो गया।

ALSO READ: 25 रुपए तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल के दाम, 5 राज्यों के चुनाव के बाद 'आग' उगलेगा पेट्रोल
 
गुरुवार को सरकारी तेल कंपनियों ने लखनऊ, गुरुग्राम, जयपुर, पटना जैसी राज्‍यों की राजधानियों में तेल कीमतों में बदलाव किया है। हालांकि करीब 4 महीने से दिल्‍ली, मुंबई, चेन्‍नई और कोलकाता जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। बावजूद इसके मुंबई में अब भी पेट्रोल की कीमत सबसे ज्‍यादा 110 रुपए प्रति लीटर के आसपास बनी हुई है।
 
4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम दिल्ली में पेट्रोल 95.41 और डीजल 86.67 रुपए, मुंबई में पेट्रोल 109.98 और डीजल 94.14 रुपए, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल 104.67 और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा।

ALSO READ: फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 राज्यों के चुनाव के बाद कीमतों में लगेगी आग
 
गुरुग्राम में पेट्रोल 95.81 और डीजल 87.02 रुपए, नोएडा में पेट्रोल 95.56 और डीजल 87.06 रुपए, जयपुर में पेट्रोल 106.64 और डीजल 90.32 रुपए, लखनऊ में पेट्रोल 95.28 और डीजल 86.80 प्रति लीटर और पटना में पेट्रोल 106.59 और डीजल 91.73 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों अन्य कर भी जुड़ जाते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी