Delhi CM oath on January 20: दिल्ली में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को होने की संभावना है और नई सरकार अन्य चीजों के अलावा स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, बेहतर नागरिक बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता देगी। हालांकि दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा, भाजपा की ओर से कोई नाम सामने नहीं आया है। कई नाम सामने आए हैं। महिला, दलित या फिर कोई पूर्वांचली नेता दिल्ली का मुख्यमंत्री बन सकता है। यहां डिप्टी सीएम बनाने की बात भी चल रही है, वहीं 7 विधायकों को ही मंत्री बनाया जा सकता है।
भाजपा विधायकों ने कहा कि प्रधानमंत्री के वादे के अनुसार, आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बाधित आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना को नई कैबिनेट की पहली बैठक में दिल्ली में लागू किया जाएगा। सिरसा ने कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना, शहर में स्वच्छता सुनिश्चित करना और वायु और यमुना प्रदूषण से निपटने के लिए काम शुरू करना, सत्ता में आने के 100 दिनों के भीतर नई सरकार की प्राथमिकताएं होंगी।
विधायकों में से बनेगा सीएम : छठी बार विधायक बने मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि दिल्ली का नया मुख्यमंत्री 48 भाजपा विधायकों में से चुना जाएगा। मुस्तफाबाद के विधायक ने निर्वाचन क्षेत्र का नाम बदलकर शिव विहार या शिवपुरी करने का अपना प्रस्ताव भी दोहराया। बिष्ट ने कहा कि एक समुदाय (अल्पसंख्यक) के करीब 42 प्रतिशत लोग हैं और दूसरी ओर 58 प्रतिशत लोग (हिंदू) हैं... इसलिए, जनता की भावना का सम्मान किया जाना चाहिए। (एजेंसी/वेबदुनिया)