मनोज तिवारी का भी नाम : यूं तो सबसे पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए तेजी से उभरा था। चूंकि उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव में हराया था, इसलिए स्वाभाविक तौर पर उनका नाम उठना भी था। लेकिन, भाजपा की आदत लोगों को चौंकाने की रही है, इसलिए यह नाम भी धीरे-धीरे नैपथ्य में चला गया। अब अचानक से पूर्वांचली नेताओं के नाम मुख्यमंत्री पद के लिए सामने आए हैं, इनमें तीन विधायक हैं, जबकि एक सांसद मनोज तिवारी का नाम भी है। भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता खेसारी लाल यादव ने भी कहा है कि मनोज तिवारी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। दूसरी ओर, दिल्ली में महिला और दलित मुख्यमंत्री बनाने की बात भी सामने आ रही है।
ALSO READ: कैसे आप को दिल्ली से बेदखल किया कांग्रेस ने, 4 पॉइंट में समझिए