CM रेखा गुप्ता ने बताया, कब पेश होगा दिल्ली का बजट?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 3 मार्च 2025 (11:13 IST)
Delhi Budget news in hindi : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार 24 से 26 मार्च के बीच विधानसभा में 2025-26 के लिए विकसित दिल्ली बजट पेश करेगी। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के सुझावों को शामिल करके बजट तैयार किया जाएगा।

उन्होंने एक ईमेल आईडी और एक व्हाट्सऐप नंबर भी साझा किया, जहां दिल्ली के निवासी बजट के लिए अपने सुझाव भेज सकते हैं। ALSO READ: क्या 8 मार्च को दिल्ली की महिलाओं के खाते में आएंगे 2500 रुपए?
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे जनता का बजट बनाने के लिए हम 5 मार्च को विधानसभा परिसर में विभिन्न महिला संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। इसके अलावा, हम 6 मार्च को शिक्षा क्षेत्र के हितधारकों और व्यापारियों के साथ चर्चा करेंगे।
<

लाइव: दिल्ली विधानसभा में महत्वपूर्ण विषय पर कैबिनेट मंत्रियो संग प्रेस वार्ता संबोधन https://t.co/jHAUaSIutr

— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 3, 2025 >
गुप्ता ने दोहराया कि भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा और उनकी सरकार इस दिशा में युद्ध स्तर पर काम कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि विधानसभा में अब तक नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) की केवल दो रिपोर्ट पेश की गई हैं और उनमें पहले ही पिछली आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ कई भ्रष्टाचार के आरोप उजागर हो चुके हैं। कैग की 12 और रिपोर्ट अभी पेश की जानी हैं तथा और भी अनियमितताएं सामने आने की संभावना है।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख