Lawrence Bishnoi : दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 7 शूटर्स किए गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024 (16:53 IST)
Lawrence Bishnoi News : दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कम से कम 7 शूटर गिरफ्तार कर लिए हैं जो राजस्थान में किसी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। यह गिरफ्तारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई में सनसनीखेज हत्या के कुछ दिन बाद हुई है।
 
अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह गिरफ्तारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई में सनसनीखेज हत्या के कुछ दिन बाद हुई है। बिश्नोई गिरोह ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।
ALSO READ: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 10 लाख का इनाम
अधिकारियों ने बताया कि ये गिरफ्तारी पंजाब और अन्य राज्यों से की गई है और आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि आरोपी आरजू बिश्नोई के निर्देश पर राजस्थान में किसी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।
ALSO READ: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान से 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला सब्जी विक्रेता, जमशेदपुर से गिरफ्तार
आरजू को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या उनका किसी तरह का संबंध बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से तो नहीं है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी