राजधानी में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहा : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। महीने का औसत न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एलपीए 7.5 डिग्री सेल्सियस से 1 डिग्री अधिक है और 2017 के बाद से सबसे अधिक है। 2017 में यह 8.7 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विज्ञानियों ने जनवरी माह के सामान्य से अधिक गर्म होने का कारण मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति को बताया, जो आमतौर पर बारिश लाता है और तापमान को कम करता है।(भाषा)