मुख्‍यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने मंत्रियों को बांटे विभाग, जानिए किसको क्या मिला

शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 (21:00 IST)
list of ministers of Gujarat: गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल (Bhupendra Bhai Patel) ने नवगठित मंत्रिमंडल सहयोगियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। पटेल के पास सामान्य प्रशासन, प्रशासनिक सुधार एवं प्रशिक्षण और अन्य विभाग रहेंगे, जबकि डिप्टी सीएम हर्ष संघवी को गृह मंत्रालय के अलावा पुलिस आवास, जेल, सीमा सुरक्षा, ग्राम रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा, मद्य निषेध, उत्पाद शुल्क, परिवहन, विधि एवं न्याय तथा खेल एवं युवा सेवाएं जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय दिए गए हैं। 2022 में पहली बार विधायक बनीं रीवाबा जडेजा को भी राज्यमंत्री बनाया गया है। 
मंत्रिमंडल की संपूर्ण सूची
 
1. भूपेंद्र पटेल (मुख्यमंत्री) :  सामान्य प्रशासन, प्रशासनिक सुधार एवं प्रशिक्षण, योजना, अनिवासी गुजराती प्रभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, सड़कें एवं भवन, कैपिटल प्रोजेक्ट्स, नर्मदा, कल्पसार, खान एवं खनिज, बंदरगाह, सूचना एवं प्रसारण तथा वे सभी विषय जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं हैं।
2. हर्ष संघवी (उपमुख्यमंत्री) : गृह, पुलिस आवास, जेल, सीमा सुरक्षा, गृह रक्षक दल, ग्राम रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा, मद्य निषेध एवं उत्पाद शुल्क, परिवहन, विधि एवं न्याय, खेल एवं युवा सेवाएं, सांस्कृतिक गतिविधियां, स्वयंसेवी संगठनों का समन्वय, उद्योग, नमक उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, मुद्रण एवं लेखन सामग्री, पर्यटन एवं तीर्थयात्रा विकास, नागरिक उड्डयन।
कैबिनेट मंत्री 
3. कनुभाई मोहनलाल देसाई : वित्त, शहरी विकास और शहरी आवास।
4. ऋषिकेश गणेशभाई पटेल : ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स, पंचायत एवं ग्रामीण आवास, विधायी एवं संसदीय मामले।
5. कुंवरजी मोहनभाई बावलिया : श्रम, कौशल विकास और रोजगार, ग्रामीण विकास।
6. जितेंद्रभाई सवजीभाई वघानी : कृषि और किसान कल्याण, सहकारिता, मत्स्य पालन, पशुपालन और गोसंवर्धन।
7. नरेशभाई मगनभाई पटेल : आदिवासी विकास, खादी, कुटीर उद्योग और ग्रामीण उद्योग।
8. अर्जुनभाई देवाभाई मोढवाडिया : वन और पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी।
9. डॉ. प्रद्युम्न गुणवंतभाई वाझा : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, प्राथमिक, माध्यमिक एवं प्रौढ़ शिक्षा, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा।
10 : रमनभाई भीखाभाई सोलंकी : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले।
 
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
11. ईश्वरसिंह ठाकोरभाई पटेल : जल संसाधन एवं जल आपूर्ति।
12. प्रफुल्ल छगनभाई पनसेरिया : स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा।
13. डॉ. मनीषा राजीवभाई वकील : महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता (राज्य मंत्री)।
 
राज्य मंत्री
14. परषोत्तमभाई ओढवजीभाई सोलंकी : मत्स्य पालन।
15. कांतिलाल शिवलाल अमृतिया : श्रम, कौशल विकास और रोजगार।
16. रमेशभाई भूराभाई कटारा : कृषि और किसान कल्याण, सहकारिता, पशुपालन और गोसंवर्धन।
17. श्रीमती दर्शनबेन मुकेशभाई वाघेला : शहरी विकास और शहरी आवास।
18. कौशिकभाई कांतिभाई वेकरिया : कानून और न्याय, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स, विधायी और संसदीय मामले।
19. प्रवीणकुमार गोरधनभाई माली : वन और पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, परिवहन।
20. डॉ. जयरामभाई चेमाभाई गामित : आदिवासी विकास, खादी, कुटीर उद्योग और ग्रामीण उद्योग।
21. त्रिकमभाई बीजलभाई छांगा : उच्च और तकनीकी शिक्षा।
22. कमलेशभाई रमेशभाई पटेल : वित्त, पुलिस आवास, जेल, सीमा सुरक्षा, गृह रक्षादल, ग्राम रक्षादल, नागरिक सुरक्षा, मद्य निषेध एवं उत्पाद शुल्क।
23. संजयसिंह विजयसिंह महिदा : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पंचायत एवं ग्रामीण आवास, ग्रामीण विकास।
24. पीसी बरंडा (पूनमभाई बरंडा) : आदिवासी विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले।
25. स्वरूपजी दारदरजी ठाकोर : खादी, कुटीर उद्योग और ग्रामीण उद्योग।
26. श्रीमती रीवाबा रवींद्रसिंह जडेजा : प्राथमिक, माध्यमिक एवं प्रौढ़ शिक्षा।
 
उल्लेखनीय है कि 16 अक्टूबर को भूपेन्द्र पटेल कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नए सिरे से मंत्रिमंडल का गठन किया गया। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नए मंत्रियों के साथ-साथ उन नेताओं को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी