दिग्विजय का ट्वीट, लगता है तालिबान का रास्ता साफ कर रहे हैं मोदी...

Webdunia
रविवार, 18 जुलाई 2021 (10:50 IST)
भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तालिबान के मामले में आज फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि लगता है भाजपा मोदी शाह व इमरान खान अफगानिस्तान की चुनी सरकार को मदद ना कर, तालिबान का रास्ता साफ कर रहे हैं।

ALSO READ: तालिबान की ताकत ने बढ़ाई भारत की चिंता, विदेश नीति की भी होगी कड़ी परीक्षा...
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है 'आप इस खबर पर चुप क्यों हैं? क्या साहब से संदेश नहीं आया? भाजपा मोदी शाह सरकार तालिबान के साथ चर्चा कर रही है। इमरान खान साहब भी तालिबान पर मेहरबान हैं। लगता है भाजपा मोदी शाह व इमरान खान अफगानिस्तान की चुनी सरकार को मदद ना कर, तालिबान का रास्ता साफ कर रहे हैं।'
 
 
कुछ समय पहले भी दिग्विजय सिंह ने तालिबान के मुद्दे को उठाते हुए ट्वीट किए थे।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख