दुष्यंत चौटाला होंगे हरियाणा के डिप्टी सीएम

Webdunia
शनिवार, 26 अक्टूबर 2019 (14:14 IST)
चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी (JJP) के मुखिया दुष्यंत चौटाला (dushyant chautala) हरियाणा (haryana) के उपमुख्‍यमंत्री होंगे। इसके साथ ही राज्य में भाजपा सरकार बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। 
 
भाजपा सरकार में जेजेपी को उपमुख्‍यमंत्री पद के साथ ही 5 मंत्री पद भी दिए जा सकते हैं। हाल ही में हुए चुनाव में जेजेपी को 10 सीटें हासिल राज्य में तीसरे सबसे पार्टी है। 
 
इससे पहले डिप्टी सीएम पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। दुष्यंत के अलावा उनकी मां नैना चौटाला का नाम भी डिप्टी सीएम के लिए सामने आ रहा था, लेकिन अन्तत: दुष्यंत के नाम पर सहमति बन गई। 
 
चुनावों परिणामों के बाद दुष्यंत ने स्पष्ट कहा था कि सत्ता की चाबी उनके पास है। हालांकि शुरू में उन्होंने कांग्रेस के साथ जाने के संकेत दिए थे। तब उन्हें लगा था कि कांग्रेस की मदद से राज्य के मुख्‍यमंत्री बन सकते हैं, लेकिन सीटों का गणित कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने भाजपा के पाले में जाना ही उचित समझा।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख