एग्जिट पोल : उत्तरप्रदेश निकाय चुनाव में चला योगी का जादू, 16 में से 15 पर भाजपा

गुरुवार, 30 नवंबर 2017 (09:14 IST)
उत्तरप्रदेश निकाय चुनावों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जादू चलता दिखाई दे रहा है। एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में भाजपा 16 में से 15 नगर निगमों पर जीत हासिल कर सकती है।
 
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भाजपा निकाय चुनावों में भी दूसरी पार्टियों का सूपड़ा साफ कर सकती है। एबीपी न्यूज़ और सी वोटर के एग्जिट पोल में भाजपा वाराणसी, इलाहाबाद, कानपुर, अयोध्या, मेरठ और गोरखपुर सहित 16 में 15 शहरों में चुनाव जीतती दिखाई दे रही  है।
 
अगर एग्जिट पोल के निष्कर्ष सही निकलते हैं तो इसका मतलब ये होगा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस इसी साल की शुरुआत में विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद फिर उसी हाल में पहुंचने जा रही हैं।
 
सर्वे के मुताबिक कोई भी राजनीतिक पार्टी भाजपा को कड़ा मुकाबला देने में नाकाम रही है। केवल फिरोजाबाद नगर निगम में ही भाजपा को दूसरे स्थान से संतुष्ट होना पड़ सकता है, जहां 30 फीसदी वोटों के साथ मेयर की कुर्सी समाजवादी पार्टी के पास जाने की उम्मीद है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी