पटना में गोलीबारी, निगम पार्षद के पति को मारी गोली, मचा हड़कंप

सोमवार, 31 जुलाई 2023 (11:45 IST)
पटना। बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बार फिर से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। पटना के दीघा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए निगम पार्षद के पति को गोली मार दी है।

जानकारी के मुताबिक पटना के कुर्जी मोड़ इलाके में अपराधियों ने सोमवार सुबह निलेश मुखिया को गोली मारी है। नीलेश मुखिया पूर्व में मुखिया भी रह चुका है।

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह अपराधियों ने नीलेश मुखिया के कुर्जी मोड़ स्थित कार्यालय में 5 राउंड फायरिंग की थी, जिसमें से 2 गोली नीलेश को लगी है। वहीं इस घटना के बाद से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया है।
Edited by navin rangiyal

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी