Aap नेता व हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर BJP में शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 20 जनवरी 2024 (16:23 IST)
AAP leader Ashok Tanwar joins BJP : हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने वाले हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। तंवर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की।
 
आप से पहले कांग्रेस में थे : तंवर ने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी और 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। इस बीच लोकसभा के पूर्व सदस्य ने अपनी एक पार्टी भी बनाई और कुछ समय के लिए वह तृणमूल कांग्रेस में भी शामिल हुए थे। तंवर ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन का विरोध करते हुए गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया था।
 
भाजपा को उम्मीद है कि तंवर के शामिल होने से राज्य में उसके मतदाताओं को एकजुट करने के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। हरियाणा एक जाट बहुल राज्य है। इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव भी होंगे। हरियाणा में भाजपा 2014 से सत्ता में है।(भाषा)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख