अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की दीवार से कूदने वाली लड़की की इलाज के दौरान मौत

गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (22:59 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के पास से आत्महत्या करने वाली लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की दीवार पर से लड़की ने छलांग लगा दी थी। लड़की की सुसाइड की खबर सुनने के बाद पूरे मेट्रो स्टेशन पर हड़कंप मच गया।

ALSO READ: Delhi में बढ़ी Corona की रफ्तार! 24 घंटे में आए 325 नए केस, संक्रमण दर बढ़कर 2.39% हुई, स्कूलों के लिए नई Guideline
 
जानकारी के मुताबिक लड़की को मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़ा देख तुरंत वहां सीआईएसएफ पुलिस के जवान पहुंचे और उसे समझाने-बुझाने लगे। वहां मौजूद लोगों ने भी उसे बहुत रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी।
 
इतने में सीआईएसएफ जवानों ने सूझबूझ से काम लिया और दूसरी तरफ कुछ जवान चादर लेकर पहुंच गए। लड़की ने सबकी बातों को अनसुना करके दीवार से छलांग लगा दी। दूसरी तरफ खड़े जवानों ने उसे चादर पर कैच कर लिया। टीवी खबरों के मुताबिक उसे हल्की चोटें आई थीं। अब खबरें हैं कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी