बड़ा फैसला, गांधी परिवार की SPG सुरक्षा हटाएगी सरकार

Webdunia
शुक्रवार, 8 नवंबर 2019 (15:29 IST)
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने गांधी परिवार की SPG सुरक्षा हटाने का फैसला लिया है। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। 
 
जानकारी के मुताबिक सरकार ने गांधी परिवार के सदस्यों- श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की SPG सुरक्षा हटाने का फैसला लिया है। यह फैसला गृह मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि होना बाकी है। 
 
गौरतलब है कि सोनिया गांधी के पति एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और उनकी सास एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी दोनों की हत्या की गई थी। सरकार ने हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटाई थी। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख