भारतीय तटरक्षक बल ने पाक की साजिश को किया नाकाम, 86 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 28 अप्रैल 2024 (20:04 IST)
भारतीय तटरक्षकों ने गुजरात तट पर पाकिस्तानी नौका से 600 करोड़ रुपये मूल्य का 86 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त करके 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। तटरक्षक बल ने रविवार को यह जानकारी दी।गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) ने संयुक्त रूप से रात के समय अरब सागर में अभियान चलाया था।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव में आरक्षण पर मचा घमासान, BJP-RSS के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार
बल ने कहा कि भारतीय तटरक्षकों ने 28 अप्रैल को खुफिया जानकारी के आधार पर सागर में अभियान चलाया। 
 
पाकिस्तानी नाव से 600 करोड़ रुपए मूल्य का लगभग 86 किलोग्राम मादक पदार्थ पकड़े जाने के बाद नौका में सवार 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
तटरक्षक बल ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि पाकिस्तानी नाव से किस तरह का मादक पदार्थ बरामद किया गया। अभियान के लिए तटरक्षक जहाजों और विमानों को तैनात किया गया था।
 
एनसीबी और एटीएस अधिकारियों की मदद से संदिग्ध नाव की पहचान करने के लिए भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के जहाज राजरतन का इस्तेमाल किया गया था। भाषा

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी