89 लाख करदाताओं को मिला 1.45 लाख करोड़ रुपए का रिफंड

शनिवार, 12 दिसंबर 2020 (10:40 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष में अभी तक लगभग 89 लाख करदाताओं को 1.45 लाख करोड़ रुपए रिफंड वापस जारी किए हैं। इसमें इस अवधि के दौरान व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) रिफंड भी शामिल हैं।

वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) एक अप्रैल, 2020 से 8 दिसंबर, 2020 के बीच 89.29 लाख से अधिक करदाताओं को 1,45,619 करोड़ रुपए से अधिक के रिफंड वापस जारी किए हैं।(भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी