भारत-चीन सीमा विवाद : झड़प में चीन के भी 5 सैनिक मरे, 11 घायल

मंगलवार, 16 जून 2020 (13:57 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) फैलने के बाद बैकफुट पर आए चीन ने अचानक से भारतीय सीमा पर दबाव बढ़ा दिया है। लगातार जारी तनाव के बीच दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई झड़प में एक भारतीय अधिकारी और 2 सैनिक शहीद हुए हैं। ग्लोबल टाइम्स रिपोर्टर के मुताबिक, चीन के 5 सैनिकों की मौत हुई है और 11 अन्य घायल हुए हैं।
 
माना जा रहा है कि 1975 के बाद यह पहला मौका है जब चीन के साथ लगी भारतीय सीमा पर विवाद में भारतीय सैनिकों की शहादत हुई है। हालांकि भारतीय पक्ष का दावा है कि इस झड़प में 3 से 4 सैनिकों की मौत हुई है।

ALSO READ: LAC पर भारत-चीन के बीच झड़प, 1 भारतीय अधिकारी एवं 2 सैनिक शहीद
1975 में चीन ने किया था हमला : दोनों देशों के बीच आखिरी बार गोलीबारी 1967 में जरूर हुई थी, लेकिन 1975 में भी चीन ने घात लगाकर भारतीय सीमा में हमला किया था। इस हमले में 4 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। उस समय भारत सरकार ने कहा था कि चीन ने सीमा का उल्लंघन किया है, लेकिन तब भी चीन हकीकत से मुकर गया था। 

ALSO READ: चीन की सीनाजोरी, भारत पर लगाया चीनी सैनिकों पर हमले का आरोप, भारत में हुई अहम बैठक
क्या हुआ था 1967 में : माना जाता है कि भारत और चीन के बीच आखिरी बार गोलीबारी 1967 में हुई थी। सिक्किम इलाके में हुई इस हिंसक झड़प में भारत के 80 जवान शहीद हुए थे। दूसरी ओर, इस संघर्ष में चीन के करीब 400 सैनिकों की मौत हुई थी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी