भारत ने सात रोहिंग्या मुस्लिम म्यांमार को सौंपे

गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (17:12 IST)
फाइल फोटो
इंफाल। मणिपुर के मोरेह में भारतीय सीमा पर अधिकारियों ने सात रोहिंग्या मुस्लिमों को म्यांमार को सौंप दिया है। 
 
सातों रोहिंग्या मुस्लिमों को बुधवार को असम से मणिपुर लाया गया। उन्हें गुरुवार सुबह यहां सीमा पर पहुंचाया गया और म्यांमार को सौंपने से पहले अधिकारियों ने कुछ घंटे तक औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी कीं।
 
भारत और म्यांमार के अधिकारी 'इंडो म्यांमार फ्रेंडशिप गेट नंबर-2' पर अपराह्न करीब डेढ़ बजे एकत्र हुए और सातों लोगों को म्यांमार के अधिकारियों को सौंप दिया गया।
 
उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें रोहिंग्या मुस्लिमों को म्यांमार भेजने पर रोक लगाने की मांग की गई थी। सभी सातों रोहिंग्या असम की जेल में 2012 से बंद थे। 
 
उल्लेखनीय है कि आज सुप्रीम कोर्ट ने भी रोहिंग्याओं को रोकने संबंधी प्रशांत भूषण की याचिका को खारिज कर दिया था। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी